लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा आज दिनांक 30 मई 2022 सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म नगरी पुष्कर स्थित वराह घाट पर ग्रीष्म ऋतु का सर्वश्रेष्ठ फलों का राजा आम की सेवा साधु महात्माओं,ब्राह्मणों के अलावा अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरण की गई
अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी के सौजन्य से 66 किलो आम की सेवा पवित्र सरोवर के प्रधान वराह घाट के पुजारी पंडित शशिकांत जी के संयोजन में क्रमबद्ध तरीके से वितरण की गई जिसे पाकर सभी ब्राह्मण,संत महात्मा खुश नजर आए साथ ही उन्होंने क्लब सदस्यो को अपना आशीर्वाद प्रदान किया
पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने बताया कि क्लब की इस सेवा से सौ से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए ।
इससे पूर्व पंडित शशिकांत जी ने सोमवती अमावस्या पर दी गई सेवा का विशेष महत्व बताया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष