आरटीडीसी को पुराने वैभव में लौटाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध – राठौड़

होटल सरोवर पुष्कर के नवनिर्माण में होंगे सवा करोड़ खर्च
अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि आरटीडीसी के पुराने वैभव एवं गौरव को लौटाने के लिए राजस्थान सरकार संकल्प बद्ध है। निगम अध्यक्ष राठौड ने प्रेस क्तव्य जारी कर बताया कि निगम ने हाल ही में तीर्थराज पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निगम की होटल सरोवर के मरम्मत रखरखाव एवं विकास के लिए सवा करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। जिससे होटल सरोवर में आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जा सके !
उन्होंने बताया कि होटल सरोवर पुष्कर के अतिरिक्त अलवर की होटल लेक पैलेस सीलीसेठ को 88 लाख. झुमर बीवडी रणथंबोर की 102 लाख एवं नाथद्वारा की होटल गोकुल को 99 लाख रुपए जल संग्रहण बागवानी जीर्णोद्धार मरम्मत एवं रखरखाव के लिए राशि आवंटित की गई है।
उन्होंने बताया कि इस राशि से निगम की होटलों की मरम्मत स्प्लिट एसी की खरीद बागवानी जल संग्रहण रख रखाव एवं फर्नीचर के कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एवं पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने के लिए राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में 1000 करोड़ रुपए का पर्यटन कोष आवंटित किया है ! पर्यटन विकास कोष से आरटीडीसी की कायापलट की जाएगी एवं हर जिले में पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि निगम अध्यक्ष राठौड़ का आज अजमेर का दौरा प्रस्तावित था परंतु राज्यसभा चुनाव के नामांकन के कारण उनका जो राष्ट्रगीत हो गया।

error: Content is protected !!