अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान आरिफ हुसैन सचिव सागर मीणा डॉ संजय पुरोहित ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के सम्मान के विरोध में निकाले गए सत्याग्रह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नई दिल्ली में पुलिस हिरासत में लेने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के सम्मन के विरोध में आज निकाले जा रहे शांति पूर्वक सत्याग्रह में शामिल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को दिल्ली पुलिस हिरासत द्वारा हिरासत में लिए जाने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि केंद्र की भ्रष्ट मोदी सरकार राजनीतिक विरोधियों को निपटाने के लिए केंद्रीय संवैधानिक जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ना कभी डरा है ना कभी डरेगा, ना कभी झुका है ना कभी झुकेगा और हम लड़ेंगे और सत्य की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और वह अपनी विफलता को छुपाने के लिए आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की नौटंकी कर रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि आज देश भर के हजारों कांग्रेसी राहुल गांधी के साथ प्रवर्तन निदेशालय तक सत्याग्रह मार्च में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे जिससे भ्रष्ट मोदी सरकार ने बोखला कर नई दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी और मोदी सरकार की तानाशाही आज पूरा देश देख रहा है । उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पुलिस हिरासत मे लेकर में लेकर लोकतांत्रिक विरोधी कार्य किया है।
विजय जैन
निवर्तमान अध्यक्ष अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
9414002529