केकड़ी 13 जून (पवन राठी)कस्बे में विभिन्न स्थानों पर प्याऊ में पानी पिलाने वाली महिलाओं को लंबे समय से मानदेय भुगतान नही किये जाने का खुलाशा होने पर सोमवार को भा ज पा पार्षदों और प्रतिनिधियों ने पालिका अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सेनी को ज्ञापन देकर तत्तकाल मानदेय भुगतान करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि अत्यंत ही कम नाम मात्र के मानदेय पर प्याऊ में पानी पिलाने वाली महिलाओं को समय पर मानदेय नही मिलने से जीवन यापन की गम्भीर समस्या उनके सामने उठ खड़ी हुई है।
सेनी ने बताया कि टेंडर किये जा चुके है जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
ज्ञापन देने वालो में पार्षद लोकेश साहू नंदकिशोर जेतवाल सुरेश साहू सुरेश बोयत एवम पार्षद प्रतिनिधि दशरथ साहू हितेश व्यास सत्यनारायण माली एवम प्रीतम जैन सम्मिलित थे।