अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र राठौड ने नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पुलिस हिरासत में लेने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है ! निगम अध्यक्ष राठौड़ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके लोकतंत्र का उपहास उड़ा रही है। राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही सरकार के हर हथकंडे के समक्ष निडर और अडिग खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम ना डरेंगे ना झुकेंगे सत्य के लिए लड़ेंगे।
धर्मेंद्र सिंह राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
+917340608744