रा उ मा वि का परिणाम उत्कृष्ठ रहा, मोहित साहू रहा स्कूल टॉपर

केकड़ी 13 जून (पवन राठी) / राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी का 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा । प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जैन ने बताया कि विद्यालय के मोहित राज साहू में 87.17, लक्षित गर्ग ने 86%, हर्षिता कोरवानी ने 84% विजय कुमावत ने 83% काव्या शर्मा ने 83%अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया । परीक्षा प्रभारी बहादुर सिंह शक्तावत ने उत्तीर्ण 129 छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 63 प्रतिशत रहा ।

error: Content is protected !!