भीख नही हम अपना अधिकार मांगते है

आरक्षण की मांग को लेकर रैली निकाल प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
केकड़ी 16 जून(पवन राठी)
सरकारी नोकरियो में 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर माली /सैनी समाज के लोगों ने रैली निकाल उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को सौंपा।
ज्ञापन में लिखा गया है कि अतिपिछड़े व कमजोर माली सैनी कुशवाहा शाक्य एवम मौर्य समाज द्वारा लंबे समय से सरकारी नोकरियो में 12%आरक्षण की मांग की जा रही है लेकिन सरकार द्वारा हमारी सुनवाई नही की जा रही है। आरक्षण के अभाव में समाज आर्थिक राजनीतिक व सामाजिक दृष्टि से आज भी बहुत पिछड़ा हुवा है।
इससे पूर्व समाज के लोगों ने पुरानी केकड़ी स्थित सूरजपोल गेट से रैली निकाली जो मानक चोक लोढ़ा चोक खिड़की गेट सदर बाजार घंटाघर अजमेरी गेट तीन बत्ती चौराहे होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पंहुची।रैली में समाज के लोग हम भीख नही अपना अधिकार मांगते –हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।यंहा समाज के लोगो ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर हेमराज सैनी रामगोपाल किरोड़ीवाल गिलूराम माली रमेश सैनी धनराज कछावा रतन लाल माली प्रधान सेनी सत्यनारायण माली कन्हैया लाल मौर्य बंटी माली सहित समाज के सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!