केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना

विजय जैन
अजमेर । केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं श्रीमती सोनिया गांधी जी को ईडी द्वारा नोटिस दिए जाने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर 17 जून शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिलेभर के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पर एकत्रित होंगे तत्पश्चात आमजन के संवैधानिक अधिकारों के हनन एवं केंद्र सरकार द्वारा अपने कृत्यों से जिस प्रकार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके विरोध में कलेक्ट्री के बाहर शांतिपूर्वक धरना दिया जाएगा।
धरने में विधायक पूर्व विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी पार्षद पूर्व पार्षद कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाक कार्यकारिणी अग्रिम संगठनों विभाग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सहित आम कांग्रेसी जन मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!