सैकड़ों पायलट समर्थक दिल्ली पहुंचे

अजमेर। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केंद्र सरकार के दबाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा गांधी से पूछताछ के लिए जारी सम्मन के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के विरोध में सैकड़ों पायलट समर्थक दिल्ली पहुंचे उनमें अजमेर के भी कई नेता शामिल हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता बुधवार को पायलट को हिरासत में लेने के साथ ही दिल्ली रवाना हो गए पायलट समर्थक जिले के विधायक पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता दिल्ली स्थित सचिन पायलट के निवास पर पहुंचे जहां से पैदल मार्च कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय जाने का कार्यक्रम था लेकिन धारा 144 के कारण भारी भीड़ होने की वजह से पैदल मार्च का कार्यक्रम स्थगित किया गया पुलिस भी निषेधाज्ञा के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक खदेड़ने की कोशिश कर रही थी इसलिए सचिन पायलट ने अपने बंगले के बाहर ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वे बुधवार को दोपहर एआईसीसी के मुख्यालय में जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने एंट्री नहीं दी और हिरासत में ले लिया दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई प्रजातांत्रिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन के लिए व्यवधान उत्पन्न कर स्वस्थ परंपराओं के विपरीत है। केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है। वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। असत्य, अन्याय और अनीति द्वारा सत्य को दबाने के भाजपा के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। सत्य राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ है जो किसी भी अत्याचार के समक्ष न झुकेगा और न डरेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बयान में कहा कि बुधवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पुलिस और अर्धसैनिक बल घुसे और वहां मौजूद नेताओं और पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। राहुल गांधी के समर्थन में जाने वाले नेताओं को पुलिस ने घर पर ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने बयान में कहा जिस तरह से यह कार्यवाही की गई वह सीधे-सीधे जनता की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। सरकार को यह बात समझ लेनी चाहिए कि कांग्रेस के लोग लाठी-डंडे, गोली और गिरफ्तारी से नहीं डरते। जिस तरह से यह कार्यवाही की गई वह सीधे-सीधे जनता की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। सरकार को यह बात समझ लेनी चाहिए कि कांग्रेस के लोग लाठी-डंडे, गोली और गिरफ्तारी से नहीं डरते।
एआईसीसी तक सत्याग्रह पैदल मार्च निरस्त कर देने के बाद में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पायलट के मकान के सामने ही मुख्य सड़क पर धरना लगाकर बैठ गए पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता मार्ग से हटे सचिन पायलट ने भी निषेधाज्ञा का हवाला देकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वापस लौटने को कहा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के अलावा दिल्ली पहुंचने वाले नेताओं में विधायक राकेश पारीक पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व मेयर कमल बाकोलिया हेमंत भाटी मुजफ्फर भारती कैलाश कोमल वाजिद खान चीता नरेश सत्यावना श्री लाल तवर संग्राम सिंह गुर्जर कुंदन रावत निर्मल बेरवाल मनीष चौरसिया राकेश धाबाई विकास शर्मा अजय गुर्जर प्रमुख थे।

error: Content is protected !!