ईडी कार्यवाही के विरोध में अजमेर के भी सेवादल पदाधिकारियों ने दी गिरफतारी

सेवादल पदाधिकारियों ने बताया ईडी की इस पुछताछ को केन्द्र सरकार की हठधर्मिता
आज दिनांक 16 जून 2022 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी को ईडी द्वारा लगातार 3 दिन से प्रतिदिन बुलाए जाने पर तथा उनसे अनर्गल सवाल पूछे जाने पर व उनसे गैर जिम्मेदाराना तरीके से परेशान किये जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा आज भी राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई के नेतृत्व में सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों में विष्णु शर्मा, अरविंद पाल, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कांग्रेस सेवादल हेमसिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कला, राजस्थान सेवादल यूथ विंग अध्यक्ष जगदीश बिश्नोई व सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रोपदी कोली सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा विरोध में प्रदर्शन में भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रोपदी कोली ने बताया कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर को चारों ओर से कड़ी सुरक्षा के घेरे में लेने के पश्चात सेवादल के कार्यकर्ता येन केन प्रकारेण कॉग्रेस दफ्तर में इकट्ठे हुए तथा भाजपानीत केंद्र सरकार व नरेंद्र मोदी द्वारा ईडी व सीबीआई के लगातार दुरुपयोग के विरोध में सेवादल द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्षन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा सभी सेवादल के पदाधिकारी व अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती दमनकारी नीति अपनाते हुए उन्हें बसों में भरकर अलग-अलग थाने जिसमें 25 किमी दूूर अलीपुर व नरेला थानो पर ले जाया गया। जहां उन्हें 5 घंटे से अधिक समय बाद छोड़ा गया।
इस विरोध प्रदर्शन में अजमेर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष महिला विंग सुश्री द्रौपदी कोली सहित हरिप्रसाद जाटव, श्रीमती पुष्पा ट्रेलर, श्रीमती कमला, श्रीमती सरोज गहलोत, गायत्री, पूर्णिमा बुंदेल इत्यादि ने भाग लिया।

(द्रोपदी कोली)
9351329069

error: Content is protected !!