नयी दिल्ली, 16 जून, 2022: भारत में मोटर स्पोट्र्स को पुनर्जीवित करने के विजन के साथ भारतीय मोटरस्पोट्र्स कंपनी रेसिंग प्रोमोशंस प्राइवेट लिमिटेड (आरपीपीएल) ने इंडियन रेसिंग फेस्टिवल शुरू करने की आज घोषणा की। यह फेस्टिवल कई फ्रैंचाइज को इस प्रारूप में लाएगा जिससे विभिन्न शहरों में सप्ताह के अंत में दर्शक आनंद उठाएंगे। इसमें सभी तरह के उत्साहजनक रेसिंग ट्रैक और यहां तक कि स्ट्रीट सर्किट भी होंगे। यह फेस्टिवल 11 नवंबर के सप्ताहांत से शुरू होगा और 10 दिसंबर के सप्ताहांत तक विभिन्न शहरों में चलेगा जिसमें बीआईसी ग्रेटर नोएडा स्थित एफ1 ट्रैक, हैदराबाद स्थित भारत का पहला स्ट्रीट ट्रैक, कोयंबटूर और एमएमआरटी चेन्नई शामिल हैं।
इस इंडियन रेसिंग फेस्टिवल आरपीपीएल में तीन रेस कार्यक्रमों-फार्मूला रीजनल इंडियन चैंपियनशिप, फार्मूला 4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग का आयोजन होगा। फार्मूला रीजनल इंडियन चैंपियनशिप और एफ4 इंडियन चैंपियनशिप को एफआईए द्वारा मान्यता दी जाएगी और चैंपियनशिप विजेताओं को एफआईए सुपर लाइसेंस अंकों से पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि, इन तीन चैंपियनशिप के आयोजन के अलावा, आरपीपीएल का इरादा रेसिंग के आधारभूत ढांचे की स्थापना करने और जमीनी स्तर से प्रतिभाएं विकसित करने का है।
एमईआईएल के निदेशक और आरपीपीएल के चेयरमैन अखिलेश रेड्डी ने कहा कहा, “इस इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के लिए हमारी महत्वाकांक्षा भारत को मोटरस्पोट्र्स के नक्शे पर लाना और युवा भारतीय रेसिंग ड्राइवरों को उनके अपने शहर में आगे बढ़ने का प्लेटफार्म उपलब्ध कराके इस स्पोर्ट को अधिक गंभीरता से लेने का अवसर प्रदान करने की है। हमें इस बात की खुशी है कि हमारा हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हमारी टीम में आदित्य पटेल और अरमान इब्राहिम जैसे ड्राइवर हैं और इस स्पोर्ट को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कॉलेजों में भी जाने की हमारी योजना है।”
रेड्डी ने कहा, “फार्मूला रीजनल इंडियन चैंपियनशिप, फार्मूला 4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग वाला इंडियन रेसिंग फेस्टिवल अंतरराष्ट्रीय रेसिंग बिरादरी को भारत की ओर आकर्षित करेगा और साथ ही यह वैश्विक ऑटो रेसिंग उद्योग को खिलाड़ी उपलब्ध कराएगा। फार्मूला रीजनल और एफ4 में रेसिंग प्रोमोशन का विजन और पहल अगले 5-7 वर्षों में भारतीय टीम को एफ1 के स्तर पर ले जाने और भारतीय महिला टीम को अगले 10-12 वर्षों में एफ2 के स्तर पर ले जाने की दिशा में मील का पत्थर है।”
इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के प्रतिनिधि ब्रिटेन स्थित जीबी3, जीबी4 और ब्रिटिश एफ4 चैंपियनशिप में शामिल हुए और दुनियाभर के प्रमुख मोटरस्पोट्र्स आयोजनों में इंडियन रेसिंग फेस्टिवल को प्रोत्साहित करने और मोटरस्पोर्ट का मक्का कहलाने वाले ब्रिटेन के गुडवुड फेस्टिवल ऑफ़ स्पीड में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय रजिस्टर्ड कंपनी बनने की इसकी योजना है। यह टीम यूरोपीय आयोजनों जैसे स्पैनिश एफ4, अल्पाइन के फार्मूला रीजनल यूरोप चैंपियनशिप, इटैलियन एफ4, जर्मन एफ4, एफआईए सीआईके आयोजन और एसीसीआर एफ4 में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
केवल एक नहीं, बल्कि दो एफआईए चैंपियनशिप का आयोजन करने से इंडियन रेसिंग की पहचान बढ़ेगी और इससे दर्शक आकर्षित होंगे एवं चार पांच वर्षों के उपरांत आर्थिक सफलता में योगदान मिलेगा।
—