पाराशर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

केकड़ी 17जून (पवन राठी )बार एसोसिएन केकड़ी के पुस्तकालय अध्यक्ष विजयीद्र पाराशर का जन्मदिन दिवस बार सभा भवन मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस शुभ अवसर पर बार सदस्यों ने केक कटवा माल्यार्पण कर मुँह मीठा करवा कर पाराशर को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रदान की |पाराशर ने वरिष्ठ जनों के पैर छू कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया | एडवोकेट पवन राठी ने शुभकामनाये प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु होने एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाये की | गौर तलब है की केकड़ी बार द्वारा सभी सदस्यों का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ पारिवारिक वातावरण मे मनाया जाता है सभी सदस्य एक दूसरे के सुख दुख मे काम आते है |केकडी बार की इसी परम्परा के कारण पूरे राज्य मे उसकी विशेष पहचान कायम है |केकड़ी
बार का अपने सदस्यों मे ही नहीं बल्कि न्यायिक अधिकारियो से भी अलग ही विशेष सामंजस्य है यानी बार और बेंच का सामंजस्य जो देखते ही बनता है इसीलिए जिला जज अजमेर एम एल भाटी ने तो यंहा तक कहा की केकड़ी बार और बेंच का सामंजस्य राज्य मे एक मिशाल है और जिले की बेस्ट जुड़िशल टीम केकड़ी मे पदस्थापित है | समारोह मे एडवोकेट चेतन धाबाई राजेंद्र अग्रवाल मगन लाल लोधा रामावतारमीणा नवल किशोर पारीक सीताराम कुमावत दशरथ सिंह पवन राठी भारती पोपटानी विशाल राजपुरोहित गजेंद्र पाराशर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे |

error: Content is protected !!