मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 26 जून को

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा(NMMS) का आयोजन 26 जून रविवार को प्रातः 9 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा । प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जैन ने बताया कि यह परीक्षा केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका शुभारंभ भारत सरकार द्वारा वर्ष 2008 में किया गया था, यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा यह परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा प्रभारी बहादुर सिंह शक्तावत ने बताया कि केकड़ी क्षेत्र के आसपास के सरकारी विद्यालयों से कक्षा आठ 8 उत्तीर्ण छात्र छात्राएं जो इस परीक्षा के लिए नामांकन फॉर्म भरते है यह परीक्षा दे सकते हैं । चयनित छात्र छात्राओं को 4 वर्ष तक प्रति वर्ष ₹12000 की राशि कुल ₹48000 की छात्रवृत्ति केंद्र सरकार की ओर से देय होगी।

error: Content is protected !!