जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मुंबई के तत्वाधान में जैन सोशल ग्रुप क्लासिक का क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजमेर नगर निगम के उपमहापौर श्री मान नीरज जैन द्वारा शाम 3 बजे बैटलफील्ड टर्फ क्रिकेट ग्राउंड रामनगर पुष्कर रोड पर किया जायेगा उद्घाटन समारोह में विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्री ज्ञान जी सारस्वत ,इंटरनेशनल फेडरेशन के ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमैन मुकेश करनावट, ग्रुप के अध्यक्ष नरेश नाहर उपस्थित रहेंगे,
टूर्नामेंट संयोजक मनोज कांस्टिया ने बताया की क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 जेंट्स एवं 4 लेडीज 2 बच्चो की टीमें भाग लेगी टूर्नामेंट में 22 मैच नाकआउट के आधार पर खेले जायेंगे डा दीपक जैन ,सुनील कोठारी निखिल जैन प्रतीक जैन ,प्रदीप कोठारी अजीत लोढ़ा द्वारा पूरे टूर्नामेंट को रूपरेखा तयार की गई
सचिव विपिन जैन ने बताया कि सेमीफाइनल एवं फाइनल 26 जून को रात 9 बजे खेला जाएगा
मुकेश कर्णावट
संस्थापक अध्यक्ष