राजस्थान के खिलाड़ियों ने नेपाल में जीते रोलर स्केटिंग में स्वर्ण पदक
नेपाल स्पोर्ट्स काउंसलिंग के माध्यम से 6 वी इंडो नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2022 का आयोजन 17 से 18 जून 2022 तक नेपाल के काठमांडू शहर के दशरथ रंगशाला स्टेडियम में किया गया. जहां पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने रोलर स्केटिंग और रोलर बास्केटबॉल में पदक प्राप्त कर राजस्थान का नाम रोशन किया.
राजस्थान रोलर बास्केटबॉल संघ के महासचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम में चयनित राजस्थान के खिलाड़ियों का 10 दिवसीय कैंप अजमेर स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में लगाया गया जिसमें रोलर स्पीड स्केटिंग व रोलर बास्केटबॉल खेल का प्रशिक्षण दिया गया. भारतीय टीम ने रोलर बास्केटबॉल की सब जूनियर व जूनियर रोलर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया पदक विजेता खिलाड़ियों इस प्रकार है:- स्वस्ति चौरसिया, लक्ष्य चौहान, ध्रुव चौहान, अहसास अग्रवाल, प्रज्ञानश सेठिया, देवेंद्र चंगल, अभिजीत गैना, भव्यांश, सूयश् चौरसिया चित्रांश सैनी.
इसी प्रकार रोलर स्पीड स्केटिंग की 300 व 500 मीटर की रिंग रेस प्रतियोगिता में पदक विजेता प्राप्त खिलाड़ी इस प्रकार है:-अभिजीत गैना – गोल्ड मेडल (300 व 500 मीटर), देवेंद्र चंगल – गोल्ड मेडल (500 मीटर), सिल्वर मेडल (300 मीटर), सुयश चोरसिया – गोल्ड मेडल (300 व 500 मीटर), स्वस्ति चोरसिया – गोल्ड मेडल (300 व 500 मीटर),प्रज्ञान्श् सेठिया – गोल्ड मेडल 500 मीटर, एहसास अग्रवाल – ब्रॉन्ज मेडल 300 मीटर, सिल्वर मेडल 500 मीटर, भव्यांश – गोल्ड मेडल 500 मीटर, ध्रुव चौहान – सिल्वर मेडल 500 मीटर, लक्ष्य चौहान – ब्रॉन्ज मेडल 300 व 500 मीटर, चित्रांश सैनी – सिल्वर मेडल 500 मीटर. आज इन पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में अजमेर स्थित स्वामी कॉन्पलेक्स के वेंकट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. एक सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थान रोलर बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष श्री कवल प्रकाश किशनानी की मौजूदगी में रखा गया. कवल प्रकाश किशनानी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपनी तरफ से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इनके साथ ही इस सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल के स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी किशोर कुमार मारोठिया भी मौजूद रहे.