युवा कांग्रेस ने भी किया अग्निपथ योजना के विरोध में विरोध प्रदर्षन

आज दिनांक 27 जून 2022 – यूथ कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में युथ कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में अजमेर कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्षन किया गया।
यह जानकारी देते हुए समीर भटनागर ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार देष के युवाओं के भविष्य के साथ में खिलवाड़ करने पर उतारू है। इस योजना से देष के युवाओं का भविष्य अंधकार में होता नजर आ रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार अपनी सत्ता का फायदा उठाते हुए इस तरह की योजनाओं को देष के युवाओं पर ठोप रही है। युथ कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को देष के साथ साजिष करार देते हुए कहा कि हम सभी को इस योजना का पूरजोर विरोध करना चाहिये। इससे से प्रदर्षित होता है कि केन्द्र सरकार देष की सेना को भी निजीकरण की तरफ ले जाती हुई नजर आ रही है। इसी के चलते आज युथ कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्षन किया।
इस दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याक्षी समीर भटनागर, जफर हाशमी, अपूर्व शर्मा, वाहिद खान, दिव्य प्रताप, निखिल माथुर, हरीष कुमार, अक्षय परिहार, उदय प्रताप सिंह, चैनसिंह राठौड, गौरव वैष्णव आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

(समीर भटनागर)
अध्यक्ष

error: Content is protected !!