संतो के सानिध्य में सम्पन्न हुआ सेवा भारती द्वारा आयोजित श्री राम जानकी सर्वजातीय विवाह सम्मेलन, 7 नवयुगल जोड़ो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लिए 7 फेरे
सेवा भारती द्वारा सभी कन्याओं को दिया गया 51 हजार रुपयों का घरेलू सामान।
विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, सुरेश सिंह रावत सहित पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने दिया नवयुगलों को आशीर्वाद
अजमेर 03 जुलाई। पुष्कर स्थित वैष्णव धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सहयोगी शाखा सेवा भारती के सानिध्य में आज श्री राम जानकी सर्वजातीय विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न जाती समाज के 7 नवयुगल जोड़ो ने एक दूसरे का हाथ थामकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की। सभी नवयुगल दूल्हे स्थानीय भटबाय गणेश मंदिर से घोड़ी पर बैठकर वैष्णब धर्मशाला पहुंचे जहां सभी ने सामूहिक रूप से अलग अलग तोरण मारकर विवाह की रस्मे सम्पन्न की। इसके पश्चात मंच पर सभी सातों दूल्हा दुल्हन को बैठाया गया जहां हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सभी ने एक दूसरे के गले मे वरमाला पहनाई। सभी नवयुगल दंपत्तियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया।
इस अवसर पर श्री रामसखा पीठाधीश्वर संत नंदराम शरण जी महाराज, श्री सीताराम मंदिर गनाहेड़ा के महंत दिव्य मोरारी बापू महाराज, चित्रकूट धाम पुष्कर के मुख्य उपासक संत पाठक जी महाराज सहित सेवा भारती के प्रांत मंत्री मोहनलाल खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, एडवोकेट बसंत विजयवर्गीय, गोविंद जी एवं अन्य सन्त महात्मा मौजूद थे। इस कार्यक्रम में अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत, समाजसेवी सुभाष काबरा सहित अन्य अतिथियों ने भी हिस्सा लेकर सभी नवविवाहित जोडों को आशीर्वाद देकर आने वाले सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
★ सभी दुल्हनों को दिया 51 हजार रुपयों का घरेलू सामान ऽऽऽऽ
इस विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए सेवा भारती द्वारा समाज के भामाशाहों का सहयोग लिया गया था। समाज के दानदाताओं से एकत्रित की गई राशि से ही सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया । खास बात यह है कि आज वैवाहित हुई सभी दुल्हनों को संस्था की और से 51, 51 हजार रुपयों के घरेलू सामान जिसमे बेड, आलमारी, कूलर, टीवी सहित किचन का सामान उपहार में भेंट दिया गया। आपको बता दें कि सेवा भारती द्वारा अभी तक राजस्थान में 2600 से ज्यादा सर्वजातीय कन्याओं की शादियां करवाई जा चुकी है।
इस आयोजन को सफल बनाने में विकास पाराशर, सुरज नारायण पाराशर, सत्यनारायण रामावत, बालकिशन पाराशर, रेशु पाराशर, कैलाश शर्मा, विष्णु शर्मा सहित अन्य कई लोगो ने सहयोग दिया।
कंवल प्रकाश किशनानी
मीडिया प्रभारी
9829070059