सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में लायंस क्लब अजमेर आस्था ने किया सहयोग

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन अतुल पाटनी व लायन मधु पाटनी के सहयोग से सेवा भारती अजमेर के तत्वावधान में संपन्न हुए श्री राम जानकी सर्वजातीय विवाह सम्मेलन जोकि पुष्कर की वैष्णव धर्मशाला में आयोजित हुआ में सहयोग करते हुए सभी सात जोड़ो के लिए छत के पंखे एवम स्टील की पानी की बड़ी कोठी भेंट की
क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि सामूहिक विवाह में सात जोड़े विवाह सूत्र में बंधे जिन्हे सहयोग स्वरूप छत के पंखे एवम स्टील की बड़ी कोठी ( टंकी) भेंट की
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर,लायन कमल बाफना,लायन विनय लोढ़ा एवम मुकेश ठाडा आदि मौजूद रहे
लायन घेवरचंद नाहर अध्यक्ष
लायन विनिता अग्रवाल सचिव

error: Content is protected !!