अद्भुद प्रेरणादायी कार्य

समाज में कुछ विरले ही लोग होते है जो अद्भुद प्रेरणादायी कार्यों के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। ऐसे ही व्यक्ति हैं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अविनाष षर्मा जो सितम्बर 2019 से अजमेर स्मार्ट सिटी के कार्यों को नेतृृत्व दे रहे हैं। हाल ही 5 जून 2022 को विष्व पर्यावरण दिवस पर सभी व्यक्ति पौधे लगाने में व्यस्त रहे, वहीं अविनाष शर्मा के नेतृृत्व में एक जुझारू दल ने सिद्ध भटनागर व डॉक्टर विवेक सक्सेना के नेतृृत्व वाले एन.जी.ओ ग्रीन आर्मी की अगवाई मे ट्री एम्बुलेंस के माध्यम से बीमार पेड़-पौधों को बचाने, पौधों की सुरक्षा के लिये पूर्व में लगाए गये ट्री गार्ड जो टूट गये तथा पौधों के पेड़ बन जाने से उसमें फंस गये उन्हें निकाल व मरम्मत कर नये लगाये गये पौधों की सुरक्षा हेतु लगाने का कार्य किया जा रहा है।
अजमेर रीजनल कॉलेज के सामने मुख्य चौपाटी मार्ग पर यह अभियान चलाया जा रहा है। न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री रामपाल जाट ने 5 जून को हरी झंडी दिखाकर ट्री एम्बुलेंस को रवाना किया और वे स्वंय भी बीमार पौधों की सेवा तथा ट्री गार्ड की मरम्मत के काम में सभी सहयोगियों के साथ जुट गये। प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक आर्मी ग्रीन के सहयोगी सदस्यों द्वारा यह प्रेरणादायी कार्य किया जा रहा है।
5 जुलाई, मंगलवार को प्रातः 6 बजे से मुझे भी इस पुनीत कार्य से जुड़ने और ऐसे पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधने का मौका मिला जिनकी सेवा का कार्य ग्रीन आर्मी द्वारा गत बीस दिनों में किया गया। रक्षा सूत्र बांधकर ऐसे पेड़-पौधों का डेटा बेस तैयार करना है जो बिल्कुल स्वस्थ है और जिनकी सेवा ग्रीन आर्मी द्वारा की गई है।
न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर के व्यक्ति द्वारा जब टूटे हुये लोहें के ट्री गार्ड को अपने हाथों से ठीक कर उन्हें नये पौधों की सुरक्षा के लिये लगाते है और बीमार पौधों की सेवा करते हैं तो इसका सकारात्मक संदेष सभी तक पहुंचता है और अन्य व्यक्ति भी अपने क्षेत्र में ऐसा कार्य करने की प्रेरणा लेते हैं।
राजस्थान षहरी विकास केन्द्र षहरी क्षेत्रों में एन जी ओ के माध्यम से हो रहे ऐसे अद््भूद कार्यों एंव अभियान को सभी के सम्मुख आगे लाने व आम लोगों को इससे जोड़ने के लिये प्रयासरत है।

पुराने व टुटे हुये ट्री गार्ड की मरम्मत करते हुये अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री अविनाष षर्मा एवं सहयोगी कार्यकर्ता।

प्यारे मोहन त्रिपाठी
संयुक्त निदेषक जनसम्पर्क (रि.)

error: Content is protected !!