राज्य सरकार द्वारा नर्सेज के पदनाम परिवर्तन कर नर्सिंग ऑफिसर किया

केकडी 7 जुलाई(पवन राठी )
राज्य सरकार द्वारा नर्सेज के पदनाम परिवर्तन कर नर्स ग्रेड प्रथम का, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं नर्स ग्रेड सेकंड,का नर्सिंग ऑफिसर पद नाम परिवर्तन किए जाने पर सभी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं नर्सिंग ऑफिसर को जिला चिकित्सालय केकडी पीएमओ डॉ. गनपतराजपुरी द्वारा सँयुक्त शासन सचिव, राजस्थान सरकार के द्वारा कार्मिक विभाग ग्रुप 2 की अधिसूचना एव गजट नोटिफिकेशन के आधार पर नर्सेज नाम परिवर्तन कर नर्स ग्रेड प्रथम का, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं नर्स ग्रेड सेकंड,का नर्सिंग ऑफिसर के नाम को भविष्य में इसी पद के नाम से जाना जाएगा इस हेतु पीएमओ ने सभी नर्सेज को परिपत्र जारी कर नर्सिंग अधीक्षक रामलाल धाकड़ सहित सभी नर्सेज को यह परिपत्र सोपा । इस हेतु जिला चिकित्सालय के सभी नर्सेज ने पीएमओ गनपतराजपुरी का आभार व्यक्त किया।
इस दौराननर्सिंग अधीक्षक रामलाल धाकड़, कैलाश गोठवाल, अरविंद छिपा,रमेश शर्मा, महावीर साहू, कोमल परिहार, बालकिशन माली, मिश्रीलाल माली, विनोद शर्मा, प्रह्लाद नागर, रामघनी मीना अनिशा बानो, मनीषा मोयल, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!