लायंस क्लब अजमेर आस्था कार्यकारिणी सदस्यो का शपथ ग्रहण समारोह 10 जुलाई को

लायन घेवरचंद नाहर के नेतृत्व में टीम लेगी अपने पद की शपथ

लायंस क्लब अजमेर आस्था लायनेस्टिक वर्ष 2022.23 का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 10जुलाई को सांय 7.30 बजे पुष्कर रोड स्थित नंदनी पैलेस में होने जा रहा है जिसमे क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर को अध्यक्ष सचिव लायन विनिता अग्रवाल कोषाध्यक्ष लायन शशि जैन सहित क्लब की कार्यकारिणी सदस्यो को पद स्थापना अधिकारी उप प्रांतपाल प्रथम जोधपुर निवासी लायन डॉक्टर संजीव जैन द्वारा पद की शपथ दिलाई जाएगी
कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहु प्रांतीय अध्यक्ष उदयपुर निवासी लायन संजय भंडारी द्वारा क्लब से जुड़ने वाले नए सदस्यो को शपथ दिलाई जाएगी साथ ही इस अवसर पर समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से ग्राम पिचोलिया की राजकीय बालिका विद्यालय की सौ बालिकाओं के लिए गणवेश के साथ पाठ्य सामग्री व लायन मीनल रोहित अग्रवाल के सौजन्य से जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन सहित पीड़ित एवम अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सेवाकार्य संपन्न कराए जायेंगे
संयोजक लायन पदमचंद जैन ने बताया कि क्लब के इस समारोह में संभागीय अध्यक्ष लायन कमल शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन अंशु बंसल,माइक्रो एवम प्रांतीय केबिनेट के सदस्य,अजमेर लायंस के वरिष्ठ लायन सदस्य,अन्य क्लब के पदाधिकारीगण, क्लब के सदस्यगण सहित अन्य आमंत्रित विशिष्ठजन मोजूद रहेंगे

error: Content is protected !!