केकडी 8 जुलाई,(पवन राठी )
राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक की थेलियां, प्लास्टिक के पत्तल दोने, प्लास्टिक के गिलास आदि पकडी गयी। पालिका अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को बाजार में कैलाश माली, गोपाल साहू, राधेश्याम माली, ओमप्रकाश माली, छोटू माली, कानाराम माली, श्योजीराम साहू, राकेश कीर, हेमराज माली एवं कन्हैयालाल साहू इन सभी से लगभग 11 किलोग्राम प्लास्टिक की थेलीयां प्लास्टिक के पत्तल दोने, प्लास्टिक के गिलास आदि पकडी गई तथा इन्हे चेतावनी दी गई की भविष्य म यदि इनके पास प्लास्टिक बरामद होती है तो इन पर जुंर्माना भी लगाया जायेगा।
उक्त आदेश/निर्देश की पालना में आज कलजीत सिंह (एसआई) के नेतृत्व में राकेश कुमार पारीक (प्लास्टिक रोकथाम सहप्रभारी), सफाई कर्मचारी टीम द्वारा कार्यवाही की गई।