स्वराज 75 के अमृत महोत्सव पर 75 वृक्षों के पोषण का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

(विद्यार्थियों ने लगाये 75 वृक्ष एक वर्ष तक करेंगे सम्भाल)

भारत के स्वराज के 75 वें वर्ष के अमृत महोत्सव के निमित्त देश भर मे विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी मे रविवार को पुष्कर मार्ग स्थित आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों तथा आचार्यों ने भारत विकास परिषद तथा रुक्टा राष्ट्रीय के सहयोग से 75 पेड़ लगाये एवं उनके पोषण की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों ने स्वयं ली है यह जानकारी विद्यालय के आचार्य एवं पर्यावरण संरक्षण प्रमुख पुखराज शर्मा ने दी ।
उन्होने बताया की विद्या भारती द्वारा संचालित स्थानीय विद्यालय पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे कई गतिविधियों को अपने विद्यार्थियों के बीच लगातर करवा रहा है। विद्यालय की पर्यावरण संरक्षण योजना के तीन उद्देश्य हैं पेड़ लगाओ,प्लास्टिक हटाओ तथा जल बचाओ।
वृक्षारोपण के अवसर पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा-अजमेंर के संजय शर्मा एवं श्री लक्ष्मी नारायण बंसल द्वारा विद्यार्थियों को ‘‘चिपकों आन्दोलन, उत्तराखण्ड़‘‘ व ‘‘खेजड़ली घटना-जोधपुर‘‘ के बारे मे भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य जयप्रकाश, अजीत, अंकिता राठौड़ कक्षा 10के विद्यार्थी एवं भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेंर के सदस्यगण उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य
आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक पुष्कर मार्ग,अजमेर

error: Content is protected !!