केकड़ी 10 जुलाई (पवन राठी)केकड़ी विधान सभा के सावर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव घटियाली के जंगल मे एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जानकारी सावर पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पंहुच शव को पेड़ से उतरवाया और सावर के राजकीय अस्पताल पंहुचाया।
सावर थानाधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि घटियाली -सावर रोड पर काँटोली बालाजी के पास जंगल मे पेड़ से शव लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर राजकीय चिकित्सालय सावर पंहुचा कर मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम पंचनामा तैयार कर करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है।
सावर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।