आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने किया औचक निरीक्षण

कर्मचारी एवं अधिकारी पाए गए नदारद
खादिम्स टुरिस्ट बंगलो इंचार्ज सुभाष शर्मा को किया निलंबित
अन्य 11 जनों को किया एपीओ

अजमेर! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज शाम खादिम टूरिस्ट बंगलो का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान यूनिट हेड सहित 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए! निगम के अध्यक्ष राठौड़ ने यूनिट इंचार्ज सुभाष शर्मा को निलंबित करने एवं सुबे खान कीथ मोरे अशोक कुमावत जयकरण सादू प्रहलाद सिंह योगेश कुमार बहादुर सिंह चंद्र सिंह योगेश खराड़िया दलपतराम को निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश देकर सभी को जयपुर एपीओ कर दिया है ! निगम अध्यक्ष राठौड़ बिना सूचना एवं बिना किसी सरकारी लवाजमें के अचानक खादिम पहुंचे और निगम के कर्मचारियों एवं होटल में ठहरे मेहमानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के बावजूद निगम कर्मचारी निगम के प्रति संवेदनशील नहीं है। निगम कर्मचारी और अधिकारियों की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!