गर्ल्स स्कूल में दिया गया जीवन विज्ञान का प्रशिक्षण

होमवर्क कम दे व पढ़ाई ज्यादा कराए वही अच्छा शिक्षक मुनि प्रकाश कुमार

राजसमंद। युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान शिष्य मुनि प्रकाश कुमार जी एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ जी के द्वारा फुली भाई भेरुलाल जी नाहर स्कूल दिवेर में जीवन विज्ञान और अनुव्रत का प्रशिक्षण एवं प्रयोग कराए गए।
महिला मंडल दिव्य ने अनुव्रत गीत से मंगलाचरण किया विद्यालय की ओर से प्राचार्य गणेश लाल जी ने मुनि युगल का स्वागत किया।
मुनि श्री प्रकाश कुमार जी ने कहा अच्छा अध्यापक वह होता है जो होमवर्क कम देता है और पढ़ाई ज्यादा कराता है। बच्चा मौन रहे और शिक्षक बोले यह उचित है। जीवन का विकास विनम्रता से होता है।
दिवेर का यह स्कूल एक आदर्श स्कूल बने।
मुनि सिद्ध प्रज्ञ जी ने कहा वह शिक्षा अधूरी है जो जीवन की समस्या का समाधान नहीं करती। जीवन विज्ञान अध्यापक और विद्यार्थी दोनों का सर्वांगीण विकास करती है। स्मृति विकास,सुंदर लेखनी, आलस्य मुक्ति,तनाव मुक्ति, एवं विज्ञान के विकास के सरल उपाय बताएं विद्यालय की ओर से बालिकाओं ने स्वागत गीत गाया तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुरेश जी श्रीमान ने विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य का साहित्य के माध्यम से सम्मान किया।
इस अवसर पर श्रीमती शिक्षिका अभिलाषा भारद्वाज, महिला मंडल के मंत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी सियाल एवं मंजू चंडालिया ने प्रासंगिक विचार व्यक्त किए कन्या मंडल की बहनों ने सुंदर गीत गाया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षता श्रीमती पारस देवी चोरडिया ने आभार की रस्म अदा की श्री ललित जी लोढॉ ने मुनि श्री का परिचय देते हुए कार्यक्रम का कुशल संचालन किया कार्यक्रम में तेरापंथ समाज को एवं महिला मंडल की बहनों कीअच्छी उपस्थिति थी । कार्यक्रम की आयोजना में तेरापंथ महिला मंडल दिवेर एवं अनुज समिति दिवेर की अहम भूमिका रही। तेरापंथ सभा के मंत्री बाबूलाल जी लोढा, ख्याली लाल जी डागा , उपासक डालचंद जी सोलंकी, सुरेश सियालं, भाग्यवंती लोढा वरिष्ठ शिक्षक हरि सिंह जी एवं मुमुक्षु मुदित जैन आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण शुद्धि के पोस्टर का लोकार्पण किया गया।

error: Content is protected !!