लापता युवक का शव मिला

सिटी थाना पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी
———————————————–
केकड़ी 16 जुलाई (पवन राठी)कस्बे के अजमेर-जयपुर बाई पास के एक खेत मे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।
सिटी पुलिस थाने को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंहुच शव को जिला अस्पताल पंहुचाया।
मृतक की शिनाख्त बड़ा गुवाड़ा निवासी गणेश पुत्र गोरु बलाई उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।वह विगत एक वर्ष से गीता भवन मार्ग पर अपनी बहिन के यंहा रह रहा था। 14 जुलाई को वह किसी काम से घर से निकला जो वापस लौट कर नही आया। परिजनों ने काफी तलाश की परंतु वह नही मिला।इस पर शनिवार को परिजनों ने सिटी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।पुलिस ने मृतक की गुमशुदगी दर्ज करने से पहले मोबाइल लोकेशन निकलवाई तो पता लगा की मृतक का मोबाइल अजमेर-जयपुर बाई पास पर एक्टिव है।परिजनों द्वारा काफी तलाश की पर वह नही मिला।
कुछ समय बाद राहगीरों ने पुलिस को खेत से दुर्गंध आने की सूचना दी तो परिजनों ने खेत मे जाकर देखा तो गणेश का शव पड़ा था जिससे दुर्गंध आ रही थी।पुलिस से ए एस आई राजेन्द्र सिंह व हेड कांस्टेबल रामगोपाल मय जाप्ते मौके पर पहुंचे औरने शव को जिला अस्पताल मोर्चरी पंहुचाकर रखवा दिया।शव पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
सिटी थाना पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर ही लग सकेगा।

error: Content is protected !!