आरटीएस प्रशिक्षण का समापन समारोह आज, राजस्व मंडल अध्यक्ष करेंगे सम्बोधित

अजमेर, 20 जुलाई। आरटीएस बैच-30 के नवनियुक्त नायब तहसीलदारों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 जुलाई की सायं 4 बजे आरआरटीआई सभागार में आयोजित समारोह को राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह सम्बोधित करेंगे।
आरआरटीआई अजमेर के निदेशक चेतन त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्व मण्डल के निबन्धक महावीर प्रसाद होंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा वर्ष 2018 के तहत 132 आरटीएस का प्रशिक्षण विधिवत रूप से राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में गत 27 दिसंबर 2021 से प्रारम्भ हुआ था जो अब पूर्ण हो गया है। समापन समारोह के अवसर पर संस्थान के मानद् प्रशिक्षण विशेषज्ञ पूर्व जिला न्यायाधीश हरिसिंह यू अस्नानी द्वारा लिखित प्रशिक्षण मोनोग्राफ “सूचना का अधिकार,प्रावधान,प्रक्रिया एवं उपयोगी सुझाव” का विमोचन भी राजस्व मण्डल अध्यक्ष के हाथों होगा।

error: Content is protected !!