भाजपा तिरंगे के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रही है – राठौड़

कांग्रेसियों ने की जिला प्रशासन अजमेर से भारतीय ध्वज संहिता 2002 के नियमों की पालना के पुख्ता इंतजाम करने की मांग

अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी तिरंगे के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। निगम के अध्यक्ष राठौड़ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी तिरंगे का प्रोपेगेंडा कर आम जनता का ध्यान भुखमरी बेरोजगारी एवं महंगाई से भटका रही है !
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं उनके हिंदूवादी संगठनों ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया वह हमेशा दुरंगा एवं भगवा झंडे पर आस्था रखते हैं। आज भाजपा की केंद्र सरकार तिरंगे के प्रति आस्था प्रकट कर अपनी मार्केटिंग कर रही है!
उन्होंने बताया कि भाजपा शासित प्रदेशों में तिरंगे के नाम पर गरीबों पर अत्याचार कर रही है। गरीबों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है तिरंगा नहीं खरीदने पर गरीब परिवार का राशन रोका जा रहा है ! भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है।
उन्होंने बताया कि देश का तिरंगा हमारे सब के दिलों में हैं और हर हिंदुस्तानी की आन बान शान है।
पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोईन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल सचिन सागर मीणा एवं डॉ संजय पुरोहित ने केंद्र सरकार पर तिरंगे के नाम पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया हैं।कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर अजमेर अंशदीप को पत्र लिखकर आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में भारतीय ध्वज संहिता 2002 के सभी नियम रिवाजों एवं औपचारिकताओं को सख्ती से पालन करने की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व भारतीय ध्वज संहिता 2002 के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जहां पर लगाया गया है वहां किसी अन्य ध्वजा, पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा नहीं लगाया जा सकता और नहीं बराबर रखा जा सकता है। जबकि कुछ असामाजिक तत्व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से ऊपर अपनी पार्टी एवं संगठन का ध्वज लगाकर तिरंगे का अपमान कर रहे है।u

error: Content is protected !!