हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत मोटर साईकिल रैली आयोज

सीआरपीएफ ने किया ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत मोटर साईकिल रैली आयोजन. भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा क्षेत्र

लखनऊ। तहसील सरोजनी नगर स्थित बिजनौर ग्रुप केन्द्र लखनऊ शशि प्रकाश सिंह उप महानिरीक्षक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर गुप केन्द्र केरिपुबल लखनऊ शशि प्रकाश सिंह के निर्देश में 11 अगस्त 2022 को ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मोटर साईकिल रैली निकाली गई। जोंकि ग्रुप केन्द्र लखनऊ के गेट नं एक से होते हुए गौरी बाजार, स्कूटर इण्डिया चौराहा, दरोगा खेड़ा, बन्थरा, कासिम खेड़ा, चन्द्रावल में समापन हुआ।

शशि प्रकाश सिंह उप महानिरीक्षक ने मीडिया को बताया इस अभियान में देश की आन-बान-वान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को दिनांक 13 से 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम भारत सरकार की एक पहल ’हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अखिल भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव समारोह की निरंतरता में आयोजित किया गया था। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज के साथ.साथ नागरिकों का व्यक्तिगत जुड़ाव बनाने में भी मदद करती है।

ग्रुप केन्द्र केरिपुबल लखनऊ के राजवेश सिंह आसिसटेंट कमांडेड आफिसर ने कहा भारत का प्रत्येक नागरिक ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम से जुड़ते हुए भारत के विकास,समृद्धि,सुरक्षा और संस्कृति की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हो सके। इस अभियान में गु्रप केन्द्र,केरिपुबल के अधिकारीगण एवं जवानों ने भाग लिया ।

error: Content is protected !!