भारतीय बाजार के लिए मॉस्को पर्यटन और व्यापार संभावनाओं पर अभूतपूर्व प्रदर्शनी

मुंबई, सितंबर, 2022 – मॉस्को ने मुंबई में आयोजित सबसे बड़ी आउटबाउंड पर्यटन प्रदर्शनी आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (ओटीएम) में भाग लिया जहां इसने अपनी पर्यटन और एमआईसीई संभावनाओं का प्रदर्शन किया। आयोजन 13 से 15 सितंबर तक जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में चला। मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी का प्रतिनिधित्व एएनओ ‘मॉस्को पर्यटन और हॉस्पिटलिटी विकास प्रोजेक्ट कार्यालय’ ने किया। मास्को प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख सुश्री अलीना अरुतुनोवा, मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी की उपाध्यक्ष ने भारतीय पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों से वार्ता कर भारत से अपने संबंधों को अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया।
मास्को टूरिज्म कमेटी के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रभाग प्रमुख बुलात नूरमुखानोव ने कहा कि ‘‘मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी चाहती है कि लोग मॉस्को में फिल्म निर्माण के लिए आएं क्योंकि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पूरी दुनिया में इसका चलन है। हम मास्को फिल्म आयोग के काम का समर्थन करते हैं और हम ने बॉलीवुड प्रोडक्शन सेंटरों के लिए बिजनेस सेशन सिनेलोकल्स ब्रिंगिंग ग्लोबल डेस्टिनेशन एंड लोकेशन्स टू इंडियन सिनेमा / अट्रैक्टिंग न्यू डेस्टिनेशन टू इंडियन सिनेमा में मॉस्को का प्रतिनिधित्व किया। इसमें नेटफ्लिक्स इंडिया, जियो स्टूडियोज, रॉय कपूर फिल्म्स, ज़ी स्टूडियोज, इलिप्सिस एंटरटेनमेंट और अन्य का प्रतिनिधित्व देखा गया। तुर्की, मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य देशों के बीच मास्को का प्रतिनिधित्व किया गया था और मॉस्को में उच्च स्तर पर फिल्मांकन की बुनियादी सुविधा का प्रदर्शन किया गया, जिसका दर्शकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा मॉस्को ने फिल्म निर्माताओं के लिए ग्रांट प्रोग्राम की योजना बताई। यह 250,000 डॉलर तक हो सकता है जो कुल फुटेज में मास्को में फिल्मांकन प्रतिशत पर निर्भर करेगा। हमें विश्वास है कि भारतीय पर्यटन प्रभाग के प्रतिनिधियों ने मॉस्को में पर्यटन और फिल्म निर्माण की संभावना को सराहनीय पाया होगा।’’
भारत से मास्को इनबाउंड इंटरनेशनल ट्रिप की वृद्धि दर भारत से सभी आउटबाउंड इंटरनेशनल ट्रिप के स्तर से अधिक है। भारतीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 2016-2019 की अवधि में भारत से मास्को इनबाउंड इंटरनेशनल ट्रिप में कुल वार्षिक वृद्धि दर 15 प्रतिशत थी और भारत से मास्को इनबाउंड इंटरनेशनल ट्रिप की संख्या 1.8 गुना बढ़ कर 61.4 हजार से 109 हजार ट्रिप दर्ज की गई। महामारी के दौरान यह अंदेशा था कि भारत से मास्को इनबाउंड इंटरनेशनल ट्रिप की संख्या घटकर 58 हजार ट्रिप हो जाएगी लेकिन यह देखा गया कि 48 प्रतिशत भारतीय यात्रियों का 2021 में दो बार मास्को आगमन हुआ। संघीय पर्यटन एजेंसी के अनुसार 2021 में भारत से मास्को पर्यटकों का प्रवाह 2019 महामारी-पूर्व की तुलना में 40 प्रतिशत तक रिकवर कर गया है।
प्राप्त कर लिए जाएंगे। इसमें तेजी की एक वजह रूस की वीजा पॉलिसी है। सितंबर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विदेशी पर्यटक समूहों के लिए वीजा मुक्त प्रशासन की पहल का समर्थन किया। इसके अलावा 52 देशों के लिए ई-वीजा आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन देशों की सूची में भारत का भी नाम है। ऑनलाइन डॉक्युमेंट जमा करने की प्रक्रिया भी आसान है।
रूस की राजधानी में भारत के लोगों के लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाएं, उच्च स्तरीय सेवाएं और अतिथि सत्कार और अन्य बेहतरीन अवसर हैं। उदाहरण के लिए 2021 के जाड़े में मास्को सोवियत संघ के बाद पहला शहर बना जिसे रेड मिशेलिन गाइड में स्थान दिया गया। और 2022 की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) ने मास्को को ‘जीवन की गुणवत्ता’ और ‘बुनियादी व्यवस्था विकास’ के मानक पर ‘सबसे अच्छा महानगर’ का दर्जा दिया।
मास्को में सभी के लिए अपनी पसंद से छुट्टियां मनाने के विकल्प हैं। ‘लक्ज़री के साथ छुट्टियां मनाने के इच्छुक लोगों को 40 लग्ज़री होटलों से मनपसंद चुन कर उसमें ठहरने का विकल्प है और 69 मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट में खाने का मजा ले सकते हैं। राजधानी में 15 हजार से अधिक रेस्तरां हैं जिनमें दुनिया के किसी भी दिशा और क्षेत्र के खाने का जायका लिया जा सकता है। और यदि किसी को स्वदेशी खाने की याद सताती है तो 20 से अधिक भारतीय रेस्टोरेंट की सेवा उपलब्ध है। सांस्कृतिक जीवन का अनुभव लेने के पारखी पर्यटकों के लिए मॉस्को के 400 से अधिक संग्रहालय और प्रदर्शनी हॉल, 250 थिएटर और कॉन्सर्ट हॉल में उनका स्वागत् है। यहां बड़ी संख्या में उत्सव आयोजित किए जाते हैं जिनमें अधिकतर बेमिसाल होते हैं और पूरी दुनिया में इनकी कोई तुलना नहीं है। गौरतलब है कि राजधानी के संग्रहालयों के टिकट दुनिया के अन्य बहुत-से संग्रहालयों के टिकटों से सस्ते हैं। बाहर घूमने के शौकीन लोग राजधानी में अपनी पसंद की कई जगह देख सकते हैं। शहर में बड़ी संख्या में पार्क और सांस्कृतिक स्थान हैं।
राजधानी की गिनती सबसे सुरक्षित शहरों में होती है – आप यहां निश्चिंत हो कर देर शाम तक घूम सकते हैं। और आपकी सेवा में विशेष पर्यटक पुलिस तत्पर रहती है, जिसके कर्मचारी कई विदेशी भाषाएं जानते हैं।
मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी ने 2021 में एक समाजशास्त्रीय सर्वे करवाया जिसके परिणाम बताते हैं कि 71 प्रतिशत भारतीय पर्यटक अपनी यात्रा से बहुत संतुष्ट थे और उन्होंने कहा कि वे दोस्तों और रिश्तेदारों को मास्को देखने की सलाह देंगे और 48 प्रतिशत भारतीय पिछले साल दो बार मॉस्को आए।

error: Content is protected !!