प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

केकड़ी 16 सितंबर, (पवन राठी) / भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर रूपरेखा बनाई गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मार्गदर्शन में व अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम मंडल के तत्वावधान में विभिन्न मोर्चों के द्वारा संपन्न कराए जाएंगे जिसके अनुसार 17 सितंबर को राजकीय जिला चिकित्सालय में भाजयुमो के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 9: बजे से प्रारंभ होगा शिविर केकड़ी विधानसभा प्रभारी मनोज कुमावत, मंडल संयोजक शुभम बोयत व सह संयोजक रविंद्र सिंह राठौड़ की नियुक्ति की गई 18 सितम्बर को नगर निकाय प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कृत्रिृम अंग व उपकरण वितरण संयोजक लोकेश साहू,को संयोजक व को सह संयोजक नियुक्त किया गया है
19 सितम्बर उद्योग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कोविड सेंटर पर सेवा कार्य किया जाएगा जिसके लिए जिला प्रभारी अनिल मित्तल,मंडल संयोजक महावीर राठी व सह संयोजक महेश मंत्री को नियुक्त किया गया 22 सितम्बर
को किसान मोर्चा के तत्वावधान में लम्पी बीमारी से ग्रस्त गायों की सेवा व टीकाकरण किया जाएगा संयोजक धनराज चौधरी व पप्पू माली को सह संयोजक नियुक्त किया गया दिनांक 23 सितम्बर को पंचायत राज प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जल ही जीवन है कार्यक्रम जिला समन्वयक सत्यनारायण चौधरी मंडल संयोजक विनोद गोठरवाल व सह संयोजक कालूराम चौधरी को नियुक्त किया गया.24 सितंबर को ओबीसी मोर्चा द्वारा
वृक्षारोपण कार्य संयोजक श्रीराम आचार्य व सह संयोजक अमन सोनी, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती संयोजक कमल सांखला सह संयोजक प्रीतम जैन,26 सितम्बर लोकल फॉर वोकल महिला मोर्चा के तत्वावधान में संयोजक पूनम कंवर राजावत व सह संयोजक अनीता राठी,
28 सितम्बर बुद्धिजीवी सम्मेलन संयोजक रोहित जांगिड़ सह संयोजक रोहन राठी,बंटी माली,2 अक्टूबर गांधी जयंती अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संयोजक महेश नायक व सह संयोजक संजय बेनीवाल नियुक्त किया गया। का संचालन कार्यक्रम के मंडल संयोजक महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री रामबाबू सागरिया, कमल सांखला व अर्जुन सिंह शक्तावत
पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम निवास तेली, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर राजावत,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देव व्रत सिंह राठौड़,मंडल मंत्री प्रीतम जैन व सुरेश सेन, मंडल कोषाध्यक्ष लोकेश साहू, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी,महावीर राठी, कैलाश जाट, विनोद विजय, रोहित जांगिड़, दिनेश गोठरवाल महेश नायक, संजय धोबी, पप्पू माली, खुशवंत शर्मा, दशरथ साहू, रामप्रसाद रेगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!