*क्षेत्रवासियों की मांग पूरी करना ही जनप्रतिनिधियों का कार्य: भदेल*
*गुलाब बाड़ी व आम के तलब के क्षेत्रवासियों को मुख्य सड़क निर्माण से मिलेगी राहत : भदेल*
अजमेर 28 सितंबर 2022।। अजमेर दक्षिण विधायक व पूर्व महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने बुधवार को वार्ड 56 स्थित गुलाब बाड़ी डिस्पेंसरी वाला मुख्य मार्ग व उससे जुड़ी आस पास की गलियों में 19 लाख लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
भदेल ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा की काफी समय से क्षेत्रवासियों की इस सड़क निर्माण कार्य की मांग थी जिसका आज शिलान्यास किया जा रहा है। यह मिस्त्री मोहल्ला व आम का तालाब के क्षेत्रवासियों के लिए मुख्य मार्ग है। गुलाब बाड़ी फाटक का उपयोग करने वालो के लिए यह एक वैकल्पिक मार्ग है , इसी कारण गाड़ियों की आवजाही यहा बहुत रहती है। इस सड़क के शिलान्यास के पश्चात क्षेत्रवासियों को रोजमर्र की सड़क की समस्याओं से राहत मिलेगी। कुछ समय पूर्व क्षेत्रवासियों ने मुझे इस समस्या से अवगत कराया था जिसे पूर्ण करने का आश्वासन मेरे द्वारा दिया गया था। जिसके फलस्वरूप आज इसका सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि हमेशा तत्पर रहते है।
*मोदी की दूरगामी दृष्टि की विश्व में बड़ाई: भदेल*
भदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरगामी दृष्टि का परिचय देते हुए क्षेत्रवासियों को जानकारी दी की एक समय विपक्ष मोदी जी के डिजिटल भारत मिशन का विरोध कर रहा था , परंतु उस डिजिटल मिशन का ही परिणाम है की आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। और भारत के विपक्ष को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरगामी दृष्टि की पूरा विश्व बढ़ाई कर रहा है।
*कांग्रेस सरकार सियासी घमासान में भूली जनता की सुध: भदेल*
भदेल ने क्षेत्रवासियों को कांग्रेस सरकार पर टिपण्णी करते हुए कहा की आज कांग्रेस में हो रहे घमासान से तो आप सब परिचित ही है, हर कांग्रेसी विधायक सिर्फ अपनी रोटियां सेकने में लगा हुआ है, जनता को भूल गए। पूरे चार साल से कांग्रेस सरकार अपनी डूबती लूटियो को बचाने में लगी हुई है। जिससे अफसरशाही को बढ़ावा मिला , भ्रष्टाचार चर्म पर पहुंच गया । कांग्रेस सरकार जनता के मूलभूत अधिकारों को पूर्ण करना भूल गई, खाद्य सुरक्षा का पोर्टल आज तक बंद है, मजदूर डायरी केवल कागजों पर सिमट के रह गई है, किसानों का कर्जा माफ नही हो पाया, परंतु सरकार झूठे प्रचार के सहारे झूठी वाह वाही बटोरने के अलावा कोई कार्य नहीं कर रही। हर साल बस एक ही प्रश्न कांग्रेस में घूमता है, की इस बार मुख्यमंत्री कौन?
*भदेल का शहजादे से सवाल?*
भदेल ने कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा की कांग्रेस के सियासी ड्रामे से जनता को हो रही परेशानियों की भरपाई कौन करेगा? यदि उनको ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम चलाकर क्यों झूठी वाह वाही लूटी जा रही है। राजनीति के अनुभवी लोगों के अनुसार तो अशोक गहलोत को आगे कर , अपने ही पार्टी के विधायको से इस्तीफे दिलवाकर, वापिस घूम फिर कर कांग्रेस पार्टी तथाकथित आलाकमान को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाना चाह रही है।
कार्यक्रम में पर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत , वार्ड पार्षद अंजना शेखावत, झलकारी बाई मंडल अध्यक्ष हेमंत सांखला, मंडल महामंत्री सुंदर टाक, पार्षद सीलम बैरवा, रजनीश चौहान, पूर्व पार्षद पवन बैरवा,जगवीर सिंह यादव , विक्रम शेखावत , सन्नी नरनोलिया व समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।