केकड़ी 2 अक्टूबर(पवन राठी) श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल के चुनाव श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था भवन में सर्वसम्मति से संपन्न हुए।
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोपाल चंद्र सारड़ीवाल ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 2 अक्टूबर रविवार को श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल की चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुये। जिसमें मीना सोनी तुनघर को अध्यक्ष एवं कैलाश देवी अग्रोया को सचिव चुना गया।
महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने बताया की अध्यक्ष एवं सचिव ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए चंदा देवी जवड़ा, सरिता अग्रोया, संगठन एवं प्रचार मंत्री सुनीता दोसोलिया, कार्यक्रम संयोजक रेखा डसानियां, उत्सव मंत्री मंजू गढ़वाल, कार्यकारिणी सदस्य में सुनीता सारड़वाली, मंजू देवी कांदला, ममता देवी रुणवाल, ऋतु सारड़ीवाल, शीला देवी गढ़वाल, गरिमा बेराडिया, सोनू सारड़ीवाल, अनुराधा मालिंडिया संगीता मालिंडिया, मेम जवड़ा पुष्पा साड़ीरवाल को चुना गया।
महिला मंडल नवनिर्वाचित अध्यक्षा मीना तुनघर ने अपने प्रथम उद्बोधन में कहा कि मैं समाज की सभी महिलाओं को एक साथ रखकर समाज में होने वाले सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में समाज की महिलाओं की महती भागीदारिता सुनिश्चित करुगी चुनाव कार्यक्रम में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उपाध्यक्ष श्री जगदीश सारड़ीवाल, गोविंद स्वरूप जवड़ा, महामंत्री सत्यनारायण मालिंडिया, कोषाध्यक्ष हीराचंद कांदला, मीडिया प्रभारी जे. पी. रुणवाल, कार्यकारिणी सदस्य किशन प्रकाश अग्रोया, अशोक तोसावाड, ऋतुराज खजवानिया, समाज बंधु शत्रुघ्न गढ़वाल, हनुमान सारड़ीवाल, अमित साड़ीवाल, अर्जुन साड़ीवाल, दीपक सारडीवाल, महिलाओं में इंदिरा सोनी, कविता सोनी, गुंजन वर्मा, शांति देवी, जमुना देवी, रुक्मणी देवी, राधा सारड़ीवाली, रितु सोनी सहित श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।
