स्वच्छता कार्यक्रम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई शास्त्री व गाँधी जयन्ती

केकड़ी 2 अक्टूबर,(पवन राठी)
भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्थित गांधी उद्यान मैं सफाई कार्य किया तथा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस के पास स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पर स्वच्छता कार्यक्रम के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, किसान मोर्चा जिला मंत्री धन राज चौधरी, महामंत्री कमल सांखला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष महेश नायक, संजय बेनीवाल,पार्षद सुरेश सेन, राजराजेश्वर व्यास एससी ज़िला महामंत्री धनराज नायक ,विनोद कुमार विजय नोरत मल मुंदड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!