गांधी के सपनों का भारत : चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित

केकड़ी 5 अक्टूबर(पवन राठी) / महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलेट केकड़ी में उपखण्ड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय था:- गांधी के सपनों का भारत, इसमें केकड़ी उपखण्ड के अलग अलग विद्यालयों के लगभग 51 प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी निभाई।
सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता का उदघाटन फीता काटकर दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन कमलेश कुमार साहू, अधिशाषी अधिकारी केकड़ी बसंत कुमार सैनी , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी राधेश्याम कुमावत, पार्षद रतन पंवार ,पार्षद रमाकांत दाधीच रहे। वहीं अध्यक्षता संयोजक व प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल ने की।
मुख्य अतिथि ने सभी संभागियों को महात्मा गांधी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार व चित्रकला प्राध्यापक रणवीर सिंह सोढ़ी, वरिष्ठ अध्यापक सतीश यादव व अध्यापिका आँचल चौहान थे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राउमावि केकड़ी की छात्रा सुहानी राठौड़ पिता भगवान सिंह राठौड़ , द्वितीय स्थान सुधा सागर विद्या विहार की इशिता अग्रवाल पिता आनंद स्वरूप चौकडीवाल व तृतीय स्थान महात्मा गांधी पायलेट केकड़ी की नीलम मीणा पिता आशाराम मीणा ने प्राप्त किया । 5 संभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता के विजेताओं को उपखण्ड प्रशासन व विद्यालय प्रशासन द्वारा पारितोषिक भी प्रदान किये गए। सभी 51 संभागियों को भी पारितोषिक प्रदान किये गए।
अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार रणवीर सिंह सोढ़ी ने चित्रकला को जीवन में शौक के साथ साथ पेशे के रूप में भी अपनाने का आह्वान करते हुए केकड़ी शहर की चित्रकला प्रतिभाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देने का वादा किया। इस पूरे आयोजन में हेमंत कीर , अरविंद चौहान ,सत्यनारायण सोनी , अरविंद अग्रवाल महावीर कुमावत ,कमलेश बसेर , गुलाब वर्मा , श्रीनारायण शर्मा, बिहारी दान चारण, आँचल चौहान आदि ने सहयोग किया. कार्यक्रम का सफल संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल ने किया।

error: Content is protected !!