पाटनी परिवार के सहयोग से एक बार फिर बीमार गऊमाताओं के लिए सेवा
श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर के सहयोग से समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के नेतृत्व में लगातार चालीसवे दिन पंचशीलनगर स्थित जिला प्रशासन के द्वारा असहाय एवम लंपी स्कीन रोग से ग्रसित गऊमाताओं के उपचार के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटर पर पोष्टिक हराचारा की सेवा अर्पण कराई गई
युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा ने बताया कि
स्वर्गीय श्री अरूण कुमार पाटनी की पुण्य स्मृति में तरुण पाटनी,
विवेक पाटनी भरत पाटनी परिवार के सहयोग से एक बार फिर एक ट्रॉली पोष्टिक हरेचारे की सेवा भिजवाई गई
श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि समिति सदस्याओ, समाजसेवियों भामाशाहों एवम गोभक्तो के सहयोग से जीवदया के अंतर्गत गोवंश के लिए प्रतिदिन सहयोग प्रदान कराया जा रहा है जिसे आगे भी जारी रखने के प्रयास किए जा रहे है