सुमेरपुर के पास बसे आदिवासियों एवम अन्य ग्रामीणजनों के लिए 250 गणवेश भेजी

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से सुमेरपुर के पास बसे स्लम एरिया में रहने वाले आदिवासी एवम अन्य जरूरतमंद 250 बच्चो के लिए नए वस्त्र की सेवा आज अजमेर से लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई को भिजवाई गई
अध्यक्ष घेवर चंद नाहर ने बताया कि लायन अतुल पाटनी के संयोजन में 250 गणवेश वीडियो कोच के माध्यम से लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई के वरिष्ठ सदस्य लायन श्रवण जी राठी के यहां भिजवाए गए जो आने वाले दिपावली पर्व से पूर्व जरूरतमंदो को लायन साथियों के साथ स्लम एरिया में जाकर जरूरतमंदो को भेंट करेंगे
लायन अतुल पाटनी ने बताया कि पिछले कई वर्षो से उदयपुर,नाथद्वारा, बासवाड़ा क्षेत्र के पास बसे ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदो को अजमेर से सेवा भिजवाई जा रही है साथ ही सुमेरपुर में लगातार दुसरी बार वस्त्र की सेवा भिजवाई गई है

error: Content is protected !!