केकड़ी 9 नवंबर(पवन राठी)
कस्बे के अजमेर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय की छात्रा का पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता में चयन। संस्था के सचिव महेश उपाध्याय ने बताया कि अंतर महाविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता 22-23 में स्थानीय महाविद्यालय की महिला कबड्डी टीम में खुशबू जाट ने भाग लिया। खुशबू जाट ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए अंतर विश्वविद्यालय टीम में चयन हुआ। उपाध्याय ने बताया कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा आवंटित आयोजक संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी अमरावती महाराष्ट्र में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता में भाग ले रही है। छात्रा खुशबू जाट ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय कबड्डी टीम में मुझे खेलने का सौभाग्य मिला तथा वर्तमान मैं एमडीएसयू की टीम संत गाडगे बाबा रामदेव यूनिवर्सिटी अमरावती महाराष्ट्र में चल रही महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मैच बाय लेकर तथा दूसरा मैच बुधवार अन्य विश्वविद्यालय के साथ खेला जाएगा।