अंग्रेजी तथा सामान्य व्याकरण विषय की परीक्षा आयोजित
अजमेर, 16 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत बुधवार को अंग्रेजी तथा सामान्य व्याकरण विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 38.61 तथा सामान्य व्याकरण विषय में 47.16 रहा।
आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया प्रातः 9 से 12 बजे तक आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 9975 अभ्यर्थियों में से 3851 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित सामान्य व्याकरण विषय की परीक्षा में पंजीकृत 5869 अभ्यर्थियों में से 2768 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 17 नवंबर 2022 को आयोग द्वारा प्रातः 9 से 12 बजे तक साहित्य तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक व्याकरण विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।