हार्दिक का राज्य स्तरीय बैडमिंटन सिंगल्स हेतु हुवा चयन

केकड़ी 16 नवम्बर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट केकड़ी के छात्र हार्दिक अग्रवाल का 14 वर्षीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में राज्य स्तर के लिए हुआ चयन।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट, केकड़ी के प्रतिभागी हार्दिक अग्रवाल, प्रियांशु धाकड़, शुभंकर गौतम , रोनक पवार एवं अर्णव वैष्णव ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जनता कॉलोनी अजमेर में आयोजित 66 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र बैडमिंटन की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में भाग लिया जिसमे विद्यालय के *हार्दिक अग्रवाल विजेता रहे। हार्दिक अग्रवाल आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अजमेर जिले का नेतृत्व करेंगे।* विद्यालय के हार्दिक अग्रवाल का राज्य स्तर पर चयन होने पर प्रधानाचार्य सहित अनिता सैनी, सुमित्रा पारीक, कमलेश कुमार, बसेर, हेमंत कीर, सतीश यादव, अरविंद चौहान, सत्यनारायण सोनी, अरविंद कुमार अग्रवाल, स्नेहल पारीक, आंचल चौहान, गुलाबचंद वर्मा, आशा मीणा, सुधा जोशी, रुबीना बानो, हरी शंकर जाट, महावीर कुमावत, दयाराम झरोटिया, गिरवर सिंह कविया, रवि कुमार बोयत, तबस्सुम बानो, राधा बियानी सहित सभी सभी ने विद्यालय का नाम रोशन करने पर हार्दिक अग्रवाल को बधाइयां दी।

error: Content is protected !!