केकड़ी 16 नवंबर(पवन राठी)
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला उपशाखा केकड़ी ने आज प्राचार्य के पद पर शत-प्रतिशत व्याख्याता से डीपीसी करवाने बाबत उपखंड अधिकारी विकास पंचोली को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया।
महामंत्री बिरदी चंद सैनी ने बताया कि व्याख्याता व प्रधानाध्यापक के पदोन्नति विवाद समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने बजट 2021-22 में “अतिरिक्त प्रमोशनल पद सृजित करने की घोषणा की और घोषणा की अनुपालना में कार्मिक, विधि, वित से स्वीकृत होकर कैबिनेट की अनुमति की मोहर के बाद 12421 उप प्राचार्य का केडर बनाया गया जो पदोनति से भरा जाने वाला पद है और – शत प्रतिशत व्याख्याता की पदोन्नति से भरा जायेगा ।
किंतु शिक्षा विभाग डीपीसी कराने के बजाय कैबिनेट के फैसले पर आमजन से राय मांगने में व्यस्त है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
रेसला की मांग है कि 20 नवंबर तक डीपीसी की प्रक्रिया प्रारंभ करवाई जाये, जो एक साल से लंबित चल रही है। शीघ्र डीपीसी नहीं होती है तो संगठन आदोलन
की राह पकड़ लेंगे, जिससे सरकार को नुकसान होगा। ज्ञापन प्रस्तुत करने में मथुरा लाल तुनगारीया ,रामधन कुम्हार, महावीर कुर्मी, प्रहलाद कुमावत,विनोद जैन पुरुषोत्तम सैनी, राजेन्द्र जैन,कालूराम सांमरिया ,पारसमल जैन, हरिनारायण बिदा,फरीदा बानो ,संतोष रेगर,रमा दाधीच, शिल्पा बालावत,दिव्या शर्मा,भगवानी मीणा, शांति सामंत,विजयलक्ष्मी मीणा,आभा चूंडावत, राजकुमार सुवालका,रमेश डसानिया,संतोष विजय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
पारस जैन
मीडिया प्रभारी