अजमेर जिला देहात कांग्रेश सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन निगम चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में पुष्कर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई
अजमेर देहात कांग्रेस सेवा दल ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार राजस्थान के सभी जिलों की सभी विधानसभा में राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ा जोड़ो यात्रा के संदर्भ में प्रतीकात्मक रूप से प्रत्येक जिले में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा निकालने का निर्णय किया गया। इस संदर्भ में आज अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा में ब्रह्मा मंदिर पुष्कर से गुरुद्वारे पुष्कर तक भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए एक भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी द्वारा किया गया यह भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पर्यटन निगम चेयरमैन एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में निकाली गई । जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल प्रभारी सोहन मेवाड़ा ,रामधन जाट प्रभारी से रूप में भारत जोड़ो पदयात्रा में सम्मिलित हुए । इस पद यात्रा का पुष्कर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने स्वागत किया और अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के समस्त पदाधिकारी, पुष्कर सेवादल के पदाधिकारी, पुष्कर नगर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं आम जन उत्साह से इस पद यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन निगम चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में प्रत्येक विधानसभा में प्रतीकात्मक रूप से भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन सेवादल के माध्यम से किया जा रहा है । इस अवसर पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया कि यह प्रत्येक विधानसभा में प्रतीकात्मक रूप से भारत जोड़ो यात्रा लगातार तीन दिनों तक अजमेर जिले में 23 नवम्बर को केकड़ी ,22 नवंबर को मसूदा एवं नसीराबाद, 20 नवम्बर को पुष्कर,24 नवम्बर को किशनगढ़ में निकाली जाएगी । पुष्कर में निकाली गई एक भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व चेयरमैन दामोदर शर्मा ,टीकम शर्मा ,ओंम प्रकाश डोलिया ,सुरेश पाराशर ,चेतन स्वरूप पाराशर, छोटू सिंह रावत ,विकास मीणा, मुकुल यादव, अशोक सुकरिया, महमूद खान, जितेंद्र चौधरी ,पीयूष सुराणा, हनुमान शर्मा ,प्रेम सिंह गौड़ ,राजीव कच्छावा, ओमप्रकाश मंडावरा, आरिफ खान ,जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा ,सलमान खान, हिमांशु कुमावत ,विजय सिंह भाटी, वेणुगोपाल मंत्री, डॉ राकेश शर्मा, विवेक पाराशर, ओम प्रकाश गुर्जर ,रामावतार काला, ओम प्रकाश चौधरी ,मुराद अली, मोहन चौधरी ,महेंद्र सिंह ,सरवर खान ,हेमंत जोधा ,सरपंच विष्णु सिंह राठौड़ ,हरिप्रसाद जाटव, धर्मेंद्र नगवाल ,चेतन पवार, बाबूलाल दगदी, संजय दगदी , सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस भारत जोड़ो यात्रा में उपस्थित रहे।
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
96 10 786 923