जे के व्हाइट सीमेंट द्वारा डीलर्स मीट व कार्यशाला आयोजित की गई

केकड़ी 26 नवंबर(पवन राठी)कस्बे के देवगांव गेट बाहर रामबाग में जे के व्हाइट सीमेंट द्वारा डीलर्स मीट व कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में डीलरों व पेंटर्स ने शिरकत की।
कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी नवीन कुमार व ठाकुर सिंह द्वारा नये प्रोडक्ट शील्ड मैक्स स्मूथ मैक्स रिपेयर मैक्स व वाल पुट्टी आदि के बारे में जानकारियां दी।
जे के वाइट सीमेंट के टेक्निकल इंजीनियर नीरज कुमार ने प्रोडक्ट की गुणवत्ता व उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
क्षेत्रीय डीलर श्रीनाथ ट्रेडर्स के अखिल चौकड़ीवाल व श्याम चौकड़ीवाल ने कंपनी की पालिसी व प्रॉडक्ट्स की जानकारी दी एवम सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!