पी एम ओ ने दिए ऍफ़ आई आर के आदेश
केकड़ी 28 नवंबर (पवन राठी)जिला अस्पताल में 27 नवंबर शाम लगभग 7 बजे कानदर्द के मरीज को लेकर आये परिजनों ने ड्यूटी पर उपस्थित डॉ लाल कृष्ण कुमावत के साथ अभद्रता एवम हाथा पाई की।घटना की सूचना और अपनी सुरक्षा को लेकर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ लाल कृष्ण कुमावत ने लिखित रिपोर्ट पी एम ओ डॉ गणपत राज पुरी को दी जिस पर डॉ पुरी ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश जारी किए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कान दर्द के उक्त मरीज को डॉ कुमावत ने अटेंड कर टोर्च से जांच उपरांत एक इंजेक्शन लिखा था जिस पर मरीज के परिजन भड़क गये और कहने लगे बड़ी मशीन से जांच करो और हमारा बच्चा इंजेक्शन गोली कुछ नही लगा उसका दर्द के कारण बुरा हाल है और आप टाइम पास कर रहे हो।इसके साथ ही परिजनों ने डॉ के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया और एलानिया धमकी दी कि आप पीर बाबा के पास रहते हो रात 9 बजे आपके घर आकर आपके हाथ पैर तोड़ दूंगा।
इससे अस्पताल के समस्त डॉक्टरों व कार्मिको में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और डॉ कुमावत ने पी एम ओ डॉ पुरी को लिखित रिपोर्ट देकर सख्त कार्यवाही सहित सुरक्षा की गुहार लगाई है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नही होना सामने आया है।