साहू समाज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का मनोनयन राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा पर हुआ

केकड़ी 11 दिसंबर (पवन राठी)
*साहू समाज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ विष्णु कुमार तेली का मनोनयन राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा पद पर होने पर साहू समाज कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। संघ के कोषाध्यक्ष श्री नवल किशोर जेतवाल ने बताया कि तेली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष श्री एस. एन. साहू ने सम्पूर्ण राजस्थान के साहू समाज के कर्मचारी हितार्थ कार्य करने हेतु राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा के पद पर डॉ विष्णु कुमार तेली का मनोनयन किया। ये वर्तमान में कर्मचारी हितार्थ प्रदेश कोषाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।इसके लिए साहू समाज कर्मचारी संघ के सचिव श्री राजेन्द्र सुजेडिया व अन्य सदस्यों श्री अशोक कुमार जेतवाल, श्री शिवराज जेतवाल, श्री राजेन्द्र पण्डियार, श्री रामजस साहू, श्री निखिल साहू, श्री रामप्रसाद साहू, श्री नन्द किशोर साहू,श्री मती सरोज साहू,श्री मती सीता साहू व अन्य सभी सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं*।

error: Content is protected !!