युवराज को भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए -अलका गुजर

केकडी 12 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से विफल साबित हो रही है,इनके नेता आपस मे मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए चूहे बिल्ली का खेल खेल रहे है तो कई नेता बिल्ली की तरह छींका टूटने के इंतजार में है इनको राजस्थान की जनता से कोई लेना देना नही है महिलाओं पर अत्याचार में राजस्थान नम्बर वन पे है दलित अत्याचार पर दिनोदिन बढ़ोतरी हो रही है,युवाओ को रोजगार के नाम पर पेपर बेचकर ठगा जा रहा ह भर्तियां निकाल कर निरस्त की जा रही है जिससे युवाओं के समय और पैसे की बर्बादी हो रही है,में केकड़ी में घूमी हु चारो तरफ साल भर से सड़के खोदकर डाल दी गई है जहां रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है पर यहां के जनप्रतिनिधि जो अपने को कद्दावर नेता मानते है क्षेत्र से गायब है, भृष्टाचार का बोलबाला है जनता की कोई सुनने वाला नही है,में तो कहूंगी की इनके युवराज जो भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है उसकी जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए,इनकी आलाकमान पड़ोस में सवाई माधोपुर में जश्न मना रही है लेकिन राज्य की महिलाओं पर हुए अत्याचार पर भी उनके बीच नही जा रही है जो चिंतनिय है,भाजपा में मुख्यमंत्री के कई चेहरे होने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा कैडरबेस पार्टी है हमारे यहां केवल कमल का फल और मोदी जी का चेहरा है जिस पर पार्टी चुनाव लड़ेंगी, भाजपा निरन्तर गतिशील राजनीतिक दल है यह नही की केवल चुनावो के समय जनता के बीच जाती हो,कांग्रेस सरकार ने कोई नया का नही किया बस भाजपा राज की योजनाओं के नाम बदले है,कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद 10 तक गिनती गिनने तक किसानों से कर्जमाफी का युवाओ को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन चार वर्ष पूर्ण होने के बाद भी ये इनको पूर्ण करने में विफल रहे है,ओर चार वर्ष पूर्ण होने का ये जश्न मनाने जा रहे है जो राज्य की जनता के जले पर नमक छिड़कने के समान है,अतः भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा जनता को राहत दिलाने के लिए जन आक्रोश यात्रा आयोजित कर राजस्थान की जन समस्याओं को एकत्र कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपेंगे।
ये उदगार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान छाबड़िया फोर्ट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किये।प्रेस वार्ता के दौरान केकड़ी विधानसभा प्रभारी इंदु शेखर शर्मा,विधानसभा यात्रा संयोजक सत्यनारायण चौधरी,केकड़ी प्रधान होनहार सिंह, जिला मंत्री रांमकिशन गुर्जर,ब्रम्हाणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर केकड़ी अध्यक्ष अनिल राठी,पंचायत समिति सदस्य पुष्पा कंवर,पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह थांवला,पूर्व सरपंच इन्द्रनारायण गुर्जर,वरिष्ट नेता गणेश शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!