राजपूत समाज ने भृगरा गेस त्रासदी मृतकों को दी श्रद्धांजलि

केकड़ी 19 दिसम्बर(पवन राठी)
श्री राजपूत सभा अजमेर एवं श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय जगदम्बा छात्रावास में भूंगरा गैस त्रासदी के मृतकों को स्थानीय क्षत्रिय सरदारों के द्वारा सादर श्रद्धांजली अर्पित की गयी। श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी
मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धांजली कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रख एवं पुष्प भेंट कर मृतकों को श्रद्धांजली दी गयी। इस मौके पर श्री राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के पूर्व अध्यक्ष अम्बिका चरण सिंह, प्रधान पंचायत समिति केकड़ी होनहार सिंह राठौड, विजयराज सिंह जालिया, शंकर सिंह गौड़, श्रवण सिंह सापुण्दा, गोपाल सिंह कादेड़ा, भगवान सिंह देवगांव, राजेन्द्र सिंह भराई, दशरथ सिंह भराई, महेन्द्र सिंह भराई, मनोहर सिंह सापुण्दा, यज्ञनारायण सिंह चाँसला, शक्ति सिंह हरपुरा, घीसु सिंह रामपाली, भरत सिंह सापुण्दा, हितेन्द्र सिंह जैतपुरा, उदय सिंह सापुण्दा, पुष्पेन्द्र सिंह सावर, भगवान सिंह निमोद आदि राजपूत सरदार उपस्थित हुये। श्रद्धांजली सभा का संचालन विजयराज सिंह जालिया के द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!