शेखावत (लाला बना) के नेतृत्व में एसोसिएशन समिति का गठन किया गया

आज दिनांक 21 दिसंबर 2022 – श्रीनगर रोड व्यापारी बंधुओं द्वारा मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सभी व्यापारी बंधुओं द्वारा श्रीनगर रोड व्यापारीगण द्वारा एक एसोसिएशन बनाकर अपने संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया जिसमें सर्वसम्मति से माननीय सुरेंद्र सिंह शेखावत (लाला बना) के नेतृत्व में एक एसोसिएशन समिति का गठन किया गया एवं पदाधिकारियों के चुनाव कराए गए जिसे सभी व्यापारी बंधुओं ने अपनी सहमति देकर प्रस्ताव पारित किया गया।
कार्यकारिणी में संरक्षक विजय जैन, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष सीताराम खंडेलवाल, महामंत्री हरीश तोलानी, सचिव पदम चंद जैन व राजकुमार तंवर, कोषाध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता, प्रवक्ता भावुक शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विनीत जैन, हेमांश सेठी, पूरण सिंह राठौड, हर्ष दुआ, अशोक महावर, रोहित, कुंज बिहारी, हरीश यादव, बुद्धि प्रकाश राठी सर्वसम्मति से चुने गये। इस दौरान आमंत्रित सदस्य मनीष सेठी, रणजीत सिंह, नरेश सत्यावना, श्याम सुंदर प्रजापति पार्षद उपस्थित रहे।
अंत में श्रीनगर रोड़ व्यापारिक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी व्यापारिकगणों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

(राजकुमार तवर)
सचिव
मो. 8005668915

error: Content is protected !!