हिरदाराम साहिब जी की 17 वीं वार्षिक पुण्यतिथि पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को 23 दिसम्बर

अजमेर 21 दिसम्बर। संत शिरोमणि स्वामी हिरदाराम साहिब जी की 17 वीं वार्षिक पुण्यतिथि पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा यानि 23 दिसम्बर को पुष्कर स्थित श्री शांतानंद उदासीन आश्रम में श्रद्धालुओं संत महात्माओं और भक्तों द्वारा रामधुनी भजन कीर्तन आरती व प्रसाद वितरण के साथ मनाई जाएगी। आश्रम के मंहत राममुनी ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में रामधुनी, सत्संग, आरती और प्रार्थना, अरदास, व प्रसाद वितरण के साथ मनाई जाएगी। महंत हनुमान राम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी हिरदारामजी पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन ब्रह्मलीन हुए थे, उसी दिन चुंगी चौकी, अजमेर रोड़, पुष्कर स्थित श्री शातांनद उदासीन आश्रम में समाधि स्थल पर यह सभी आयोजन आयोजित किए जाऐगे जिसमें श्रृंद्धालु धर्मलाभ उठायेगें।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059

error: Content is protected !!